अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार. 2 पिस्तौल. 15 कारतूस व 3 मैग्जीन बरामद. पुलिस को देखकर बाइक को भगाने का प्रयास किया
BOL PANIPAT , 10 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को अवैध हथियारों सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 देसी पिस्तौल, 3 मैग्जीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी की पहचान नोहर गांव निवासी विनय के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार देर शाम को बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास थी। तभी बरसत गांव की ओर से एक युवक बुलेट बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। जिसने पीठू बैग लिया हुआ था। पास आने पर युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विनय पुत्र राजेश निवासी नोहरा के रूप में बताई। पीठू बैग की तलाशी ली तो 2 देसी पिस्तौल मैग्जीन के साथ और 1 अलग से मैग्जीन बरामद हुई। पिस्तौल से मैग्जीन निकालकर चेक की तो 1 मैग्जीन से 10 जिंदा कारतूस और दूसरी से 5 जिंदा कारतूस मिले।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड :
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को वह जानलेवा हमला के एक मामला में वर्ष 2022 में पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था। उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। मांडी गांव निवासी उसका एक दोस्त विदेश में रहता है। दोस्त ने उसकी सोशल मीडिया ऐप पर एक युवक से बात कराई थी। युवक के कहने पर करीब डेढ़ महीना पहले वह 1 देशी पिस्तौल व 10 जिंदा रौंद जीरकपुर से और 1 देसी पिस्तौल, 1 मैग्जीन व 5 जिंदा रौंद मुंबई से लेकर आया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने बरामद की गई 2 देशी पिस्तौल, 3 मैग्जीन, 15 जिंदा कारतूस और बुलेट बाइक को कब्जा पुलिस में लिया।आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/ 17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने साथ असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने और यह पता लगाने का प्रयास करेगी आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ तो नहीं है।

Comments