Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव बेहद आवश्यक : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विरेंदर कुमार दिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 10, 2026 Tags: , , , , , ,

सतीश कुमार रहे विजेता, ब्लॉक समिति वार्ड नंबर -3 का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न

आर ओ अमित कुमार ने दिया विजेता को जीत का प्रमाण पत्र

BOL PANIPAT , 10 मई। बापौली के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को ब्लॉक समिति के वार्ड नंबर -3 के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्र पर लोगों की आवाजाही बनी रही।
निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाई गई। मतगणना के बाद सतीश कुमार को विजेता घोषित किया गया। चुनाव में सतीश कुमार को 1398 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जसवीर को 377 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सतीश कुमार को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दीं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतदाताओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव बेहद आवश्यक हैं।
उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक मतदान किया, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई।
इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह, सहायक पवन के अलावा विजेता सतीश और ग्रामीण और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply