Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार. 30 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 14 मई : सीआईए वन पुलिस ने भापरा गांव से दूध लेकर लौट रही महिला के गले से सोने की चेन स्नेचिंग करने की वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी को बुधवार शाम को समालखा भापरा बाइपास रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संगम कॉलोनी समालखा निवासी दीपांशु उर्फ दीपू के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले पहले पकड़े जा चुके अपने दो साथी आरोपी किवाना निवासी रिंकू और सुमित के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी रिकू और सुमित के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और स्नेच की चेन बेचकर हासिल की 80 हजार की नकदी में से बचे 30 हजार रूपए बरामद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को रिमांड अवधी पूरी होने पर और आरोपी दिपांशु उर्फ दीपू को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन पुलिस ने चेन स्नेचिंग की उक्त वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी रिंकू और सुमित को गत मंगलवार को चुलकाना रोड पर जीए कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने संगम कॉलोनी निवासी अपने दोस्त दीपांशु उर्फ दीपू के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। गहनता से पूछताछ करने और स्नेच की चेन व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद करने के लिए पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

Comments


Leave a Reply