सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम में डीपीएस पानीपत रिफाइनरी के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया।
BOL PANIPAT : दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत रिफाइनरी ने एक बार फिर 100% परिणाम के साथ सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा है। इस वर्ष के टॉपर्स में वाणिज्य संकाय की अविका मकलोहा ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान विज्ञान संकाय की मिशी मलिक ने 97.2% अंक प्राप्त कर हासिल किया। श्रेया सचदेवा ने 95% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुल 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 20 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 59 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल कर यह सिद्ध किया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत रिफाइनरी के छात्र न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि समग्र विकास में भी उत्कृष्ट हैं। विद्यालय का औसत परिणाम 83.1% रहा, जो इसकी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता को दर्शाता है।
सुरेंद्र पी. सचदेवा, प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। इस सफलता पर पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एम. एल. डहरिया ने भी विध्यार्थीओ को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी।

Comments