देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक दाखिले शुरू, विभिन्न संकायों में सैकड़ों सीटें उपलब्ध: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
उच्च शिक्षा के सपनों को मिलेगा नया मंच, डी.जी. कॉलेज पानीपत में एडमिशन प्रक्रिया जारी बीए से बीसीए तक दाखिलों की दौड़ तेज
महाविद्यालय ने छात्रों के लिए खोले अवसरों के द्वार
विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका
सेक्टर-18 राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
महाविद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई
BOL PANIPAT , 21 मई। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दाखिला लेने की और करियर बनाने की अपील की है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान तथा दाखिला समिति की संचालक सुमन कंडोल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय की देखरेख में दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष में 400 सीटें, बी.कॉम. में 160 सीटें, बी.बी.ए. में 40 तथा बी.सी.ए. में 40 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त बी.एस.सी. नॉन मेडिकल में 80, मेडिकल में 40 तथा रसायन विज्ञान (मुख्य) में 40 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विद्यालय प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे उच्चतर शिक्षा विभाग की निर्धारित वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदीदा संकाय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं। प्रवेश संबंधी सभी आवश्यक जानकारी महाविद्यालय पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है। प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है, जहां आवेदन प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इससे ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विशेष सहायता मिलेगी।

Comments