Friday, May 22, 2026
Newspaper and Magzine


सभी विभाग जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाएं: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 22, 2026 Tags: , , , ,

सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य

शिकायत निस्तारण में  जिला अग्रणी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दी कार्यशैली बनाए रखने की हिदायत

सुशासन, जवाबदेही और समयबद्ध कार्यों पर जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारी ओर जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ करे कार्य

BOL PANIPAT , 22 मई। जिला सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, जन शिकायतों के निस्तारण, लंबित मामलों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, विभागवार उपलब्धियों और जनता से जुड़े मामलों पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन सेल (जीएडी) के चेयरपर्सन राज शेखर वुंडरू ने की। बैठक के बाद उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि जिला प्रशासन जन शिकायतों के निस्तारण में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और अधिकारी पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत निस्तारण की वर्तमान गति और गुणवत्ता को भविष्य में भी इसी प्रकार बनाए रखा जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली में जवाबदेही और अनुशासन बेहद जरूरी है तथा प्रत्येक अधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभानी चाहिए।

    उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान ही प्रशासन की वास्तविक पहचान है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निस्तारण में देरी, लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाएं। रिक्त पदों को शीघ्र भरना समय की आवश्यकता है ताकि प्रशासनिक कार्यों में गति आए और आमजन को बेहतर सेवाएं मिल सकें। सुशासन तभी संभव है जब प्रशासन पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही के साथ कार्य करे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल कार्य करना नहीं, बल्कि प्रभावी परिणाम देना है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे और प्रत्येक विभाग जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए। इस मौके पर बैठक में निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीएमओ विजय मलिक,डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा, आरओ भूपेंद्र चहल, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता साबित पानू, कृषि विभाग के सहायक अभियंता सुधीर के अलावा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला अधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply