Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


कंपनी से मशीन चोरी करने वाले तीन शातिर चोर व खरीदार गिरफ्तार. चोरी की एक मशीन व वारदात में प्रयुक्त इक्को गाड़ी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 04 जून : सीआईए वन पुलिस टीम ने सिवाह डाडौला रोड पर कंपनी से सिलाई मशीन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी की मशीन खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राणा माजरा निवासी सादिक, सोबान उर्फ मच्छर, उलफत व अशोक विहार कॉलोनी हाल बबैल रोड शिव नगर निवासी राजीव के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की थी सेक्टर-13/17 में हेलीपेड के पास संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक इक्को में बैठे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सादिक पुत्र जयसीन, सोबान उर्फ मच्छर पुत्र रिजवान, उलफत पुत्र सादिन निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों 30 अप्रैल की रात सिवाह डाडौला रोड पर एक्सीलेंट फैबटेक्स कंपनी से 3 सिलाई मशीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में कंपनी के मैनेजर महेश नारायण पाठक की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने कंपनी से चोरी की 3 सिलाई मशीनों में से 2 मशीन बबैल रोड शिव नगर निवासी राजीव पुत्र जालिम को 75 हजार रूपए में बेचना स्वीकारा। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी राजीव को शिव नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी राजीव ने पूछताछ में चोरी की दो मशीन खरीदना स्वीकारा।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन तीनों ने मिलकर साजिश रचकर कंपनी से सिलाई मशीन चोरी की। पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी सादिक उक्त कंपनी में सिलाई का काम करता था। करीब 2 महीने पहले उसने काम करना छोड़ दिया था। आरोपी को बाहर आने व जाने के सभी रास्ते मालूम थे।
तीनों आरोपियों ने चोरी की 2 मशीन आरोपी राजीव को बेचकर हासिल की नगदी तीन बराबर हिस्सों में बाटकर ज्यादातर खर्च कर दी। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त इक्को गाड़ी व 500 रूपए और आरोपी राजीव के कब्जे से चोरी की एक मशीन बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी सोबान उर्फ मच्छर व उलफत को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी सादिक व राजीव को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की बची 2 मशीन बरामद करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला

थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में सेक्टर 24 निवासी महेश नारायण पाठक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक्सीलेंट फैबटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 30 अप्रैल की रात को फैक्टरी को बंद करके गए थे। सुबह आकर देखा तीन सिलाई मशीन नहीं मिली। अज्ञात चोर रात के समय कंपनी से सिलाई मशीन चोरी कर ले गए। कंपनी के मैनेजर महेश नारायण पाठक की शिकायत पर थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply