Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आरंभ फाउंडेशन ने मनाया पर्यावरण दिवस.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 5, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एचएसवीपी सेक्टर 18 में आज आरंभ फाउंडेशन के द्वारा पर्यावरण दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर फाउंडेशन के द्वारा पौधारोपण अभियान, कार डस्टबिन वितरण अभियान, पौधागिरी अवार्ड 2026 एंव वाटर कूलर स्थापना का आयोजन किया गया

सर्वप्रथम समारोह के मुख्य अतिथि राजबीर सिंह यादव डीएसपी सिटी का महोत्सव में पहुंचने पर संस्था के सदस्यों के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया

फाउंडेशन के सदस्यों के द्वारा राजबीर सिंह यादव को पटका, पगड़ी पहनाकर एंव पौधा देकर उनका अभिनंदन किया गया
साथ ही आरंभ फाउंडेशन का स्मृति चिन्ह देकर उनका बहुमान किया गया
इस शुभ अवसर पर पानीपत में ग्रीन पानीपत क्लीन पानीपत का मिशन को लेकर कार्य करने वाले ओजस चोपड़ा एंव नैतिक चोपड़ा को पौधागिरी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया
साथ ही विशेष रूप से पानीपत के ग्रीनमेन कह जाने वाले प्रो दलजीत सिंह जी एंव समाजसेवी गौतम राज सिंगला जी भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे

तत्पश्चात सेक्टर 18 टोल रोड नजदीक होप हस्पताल के पास पौधारोपण फाउंडेशन के द्वारा किया गया
साथ ही फाउंडेशन के द्वारा सेक्टर 18 टोल रोड पर ही राहगिरो के लिए एक वाटर कूलर भी लगाया गया यह वाटर कूलर स्वर्गीय कैलाश चंद्र सिंगला की पुण्य स्मृति में सुमन सिंगला के परिवार के द्वारा भेंट किया गया

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि डीएसपी राजबीर सिंह यादव ने कहा कि आज यह हमारे लिए गौरव की बात है कि देश का युवा प्रकृति और संस्कृति के बारे में सोच रहा है जहां आज वह अपनी भारतीय संस्कृति की ओर अग्रसर हो रहा है तो वहीं प्रकृति सुरक्षा के लिए भी अपना अहम योगदान दे रहा है उन्होंने कहा कि यह समय की मांग भी है कि हमें आज जगह-जगह पौधारोपण करना चाहिए जिस प्रकार से वातावरण प्रदूषित हो रहा है उसको शुद्ध करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें उन्होंने विशेष रूप से आरंभ फाउंडेशन के कार डस्टबिन वितरण अभियान की सराहना की उन्होंने कहा कि यह बड़ा अच्छा कार्य फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है जब हम गाड़ी में सफर कर रहे होते हैं तो कूड़ा गाड़ी से बाहर न फेके इस भाव को देखते हुए फाउंडेशन के द्वारा कार डस्टबिन फ्री में बांटे जा रहे हैं उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि फाउंडेशन अब तक 3000 कार डस्टबिन बांट चुकी है साथ ही उन्होंने दो बाल समाज सेवियों की भी तारीफ की जो ग्रीन पानीपत मिशन को लेकर इस छोटी सी उम्र में पानीपत में स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए कार्य कर रहे हैं
इस अवसर पर फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य शोभित सिंगला ने कहा कि आज सेक्टर 18 में एक नयी शुरुआत आरंभ फाउंडेशन के द्वारा की गई उन्होंने कहा कि अब हम भविष्य में एक मिशन के तहत पौधारोपण का कार्य करेंगे जिसमें हम हर प्रतिष्ठा और घर के आगे एक पौधा लगाने का कार्य शुभारंभ करेंगे और उस पौधे के जिम्मेदारी उसी प्रतिष्ठान एवं घर के मालिक को सौंपेंगे ताकि वह पौधा पेड़ बन सके

इस अवसर पर जानकारी देते हुए अभिषेक गोयल ने बताया की आरंभ फाउंडेशन का कार डस्टबिन अभियान पूरे हरियाणा में प्रसिद्ध हो चुका है और आज भी इस अभियान के तहत कार डस्टबिन वितरित किए गए

आगे जानकारी देते हुए फाउंडेशन के संस्थापक मेहुल जैन ने बताया कि फाउंडेशन का आज यह 11वां पर्यावरण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया उन्होंने बताया कि आज 11वें महोत्सव के अंतर्गत 11वां पौधा गिरी अवार्ड से दो बाल समाजसेवियों को सम्मानित किया और साथ ही 11वें कार डस्टबिन वितरण अभियान का भी शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि आज आरंभ ने पहली बार राहगिरो के लिए स्वच्छ एंव ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर की भी स्थापना की

इस शुभ अवसर पर संस्थापक मेहुल जैन, अमित सिंगला, अरिहंत जैन, शोभित सिंगला, अभिषेक गोयल, लक्ष्य बंसल, सुरेंद्र चौहान, सर्वेश सिंगला, अक्षत सिंगला, संदीप भारद्वाज आदि उपस्थित रहे

Comments


Leave a Reply