Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


शोरूम से सूट चोरी करने वाले गिरोह की एक महिला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 जून : थाना माडल टाउन पुलिस ने माडन टाउन में कपड़ो से शोरूम से महंगे सूट चोरी करने वाले गिरोह की एक महिला आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान मंगोलपुरी दिल्ली निवासी रेनू के रूप में हुई है।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि थाना माडल टाउन में सफीदों निवासी उदय सिंह पुत्र दीपचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने माडल टाउन में फेमिनिटी नाम से कपड़ो का शोरूम किया हुआ है। 12 दिसंबर 2025 को सायं करीब 4:15 बजे तीन महिलाएं शोरूम पर सूट लेने के लिए आई थी। तीनों महिलाएं बिना पैसे दिए 7/8 सूट ले गई। सूटों की करीब 65 हजार रूपए कीमत है। फुटेज में महिलाएं एक दिल्ली नंबर की कार से उतरती हुई दिखाई दे रही है। थाना माडल टाउन में उदय सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 331(3) 305 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व महिला आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया की पूछताछ में आरोपी महिला रेनू ने दिल्ली निवासी अपनी तीन अन्य महिला साथी आरोपियों के साथ मिलकर शोरूम से सूट चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसने व फरार उसकी तीनों साथी आरोपी महिलाओं ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए दुकानों से सूट चोरी करने की साजिश रचकर 12 दिसंबर 2025 को दिल्ली से किराये पर एक गाड़ी बुक कर पानीपत आए। यहा माडल टाउन में उसकी तीनों साथी आरोपी गाड़ी से नीचे उतरकर कपड़ो के एक शोरूम के अंदर चली गई। उसने गाड़ी में बैठकर बाहर की रेकी की। कुछ ही देर में तीनों साथी आरोपी महिलाएं शोरूम से 8 सूट चोरी कर बाहर आ गई। इसके बाद कुछ ही दूरी पर एक अन्य कपड़ों की दुकान पर जाकर रिसेप्शन पर बैठी लड़की को बातों में उलझाकर 4 साड़ी चोरी कर गाड़ी सहित फरार हो गए थे। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया उन्होंने चोरी किए सूट व साड़ी चार बराबर हिस्सों में बाट लिए थे। उसने अपने हिस्से में आए चोरी के दो सूट व एक साड़ी दिल्ली में अपने कपड़ो के स्टाल पर 5 हजार रूपए में बेच दिए।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला रेनू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी महिला से फरार उसकी तीनों साथी आरोपी महिलाओं के ठिकानों का पता लगा काबू करने व चोरी किए सूट बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply