Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


युवक से मारपीट कर बाइक छीनने के तीसरे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 जून : सर्कस ग्राउंड के साथ लगते गंदा नाला की पटरी पर युवक से मारपीट कर अपाचे बाइक छीनने की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी नूरवाला की गीता कॉलोनी निवासी आरोपी राहुल उर्फ भोला को सीआईए टू पुलिस टीम ने सोमवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपी धमीजा कॉलोनी हाल भोला चौक नूरवाला निवासी सन्नी उर्फ नेपाली व गांव जसाना शामली यूपी हाल गीता कॉलोनी नूरवाला निवासी विशाल उर्फ जमुरा के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने युवक से छीनी बाइक कुछ दिन चलाने के बाद सर्कस ग्राउंड के नाला पटरी पर लावारिस हालत में छोड़ दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में गिरफ्तार हो चुके दो आरोपी सन्नी उर्फ नेपाली व विशाल उर्फ जमूरा को पहले ही पूछताछ के बाद जेल भेजा जा चुका है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ भोला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत के विभिन्न थाना में स्नेचिंग की वारदातों के चार मामलें दर्ज है। आरोपी को करीब डेढ़ माह पहले स्नेचिंग के एक मामले में 10 साल की सजा हुई थी। आरोपी हाल में पानीपत जेल में सजा काट रहा था।

यह है मामला
बीती 27 फरवरी को दिन के समय सर्कस ग्राउंड के साथ लगते गंदा नाला की पटरी पर कच्चा कैंप निवासी गुलफाम पुत्र मोहम्मद युनिस से मारपीट कर उसकी अपाचे बाइक छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। गुलफाम ने थाना तहसील कैंप में शिकायत देकर अज्ञात आरोपियों के अभियोग दर्ज कराया था।

Comments


Leave a Reply