बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 17 जून : बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी फूफा रजनीकांत उर्फ सोनू को नशीली प्रतिबंधित गोलियां बचने वाले आरोपी को थाना समालखा पुलिस ने मंगलवार शाम को विद्यानंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी सुनील के रूप में हुई है।
थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में आरोपी सोनू को नशीली प्रतिबंधित गोलियों बेचना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने 200 रूपए में नशीली प्रतिबंधित गोलियों का एक पत्ता आरोपी सोनू को दिया था ।
प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी सोनू से बची 5 गोलियां बरामद कर बुधवार को आरोपी सुनील को पूछताछ के बाद और आरोपी सोनू को रिमांड अवधी पूरी होने पर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
समालखा थाना पुलिस ने आरोपी रजनीकांत उर्फ सोनू को 14 जून को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को नशीली गोलियां खिलाकर उससे दुष्कर्म करना स्वीकारा था।
यह है मामला
समालखा थाना में पीड़ित बच्ची की मां ने शिकायत देकर बताया था कि उनका परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाले है। हाल में परिवार समालखा क्षेत्र में एक फार्म पर रहता है। 11 जून की शाम करीब 4 बजे उनकी 10 वर्षीय बेटी फार्म के सामने खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची का फूफा सोनू वहां आया। आरोपी सोनू बच्ची को चीज दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची वापिस नहीं आई तो हमने बच्ची की अपने स्तर पर आसपास तलाश की। एक दुकानदार ने बताया बच्ची को सोनू लेकर गया है। अगले दिन 12 जून की सुबह उन्हें सूचना मिली की बच्ची पानीपत सिविल अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल में बच्ची से मिली तो बच्ची ने उसको बताया फूफा सोनू उसे पानीपत के खेतों में ले गया था, जहां उसने उसके साथ गलत काम किया। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर बीएनएस की धारा 137(2), 351(3) व पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments