ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार, चोरी की ई रिक्शा बरामद
BOL PANIPAT , 20 जून : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने रेलवे रोड से ई- रिक्शा चोरी करने के आरोपी को शुक्रवार शाम को सेक्टर 12 से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी विनय के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक सनौली रोड से गुरूद्वारा एनएचबीसी सेक्टर 12 की और ई रिक्शा लेकर जा रहा है। ई रिक्शा चोरी की होने की संभावना है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विनय पुत्र बंसी सिंह निवासी देसराज कॉलोनी के रूप में बताई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने ई रिक्शा 14 जून की रात रेलवे रोड पर पेंट की दुकान के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। ई रिक्शा चोरी की वारदात बारे थाना शहर में माडल टाउन हाल सतकरतार कॉलोनी निवासी रमेश पुत्र महादेव की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी ने विनय ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त ई रिक्शा चोरी की। आरोपी शुक्रवार को चोरी की ई रिक्शा को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में सनौली रोड से गुरूद्वारा एनएचबीसी सेक्टर 12 की तरफ आया था। पुलिस ने आरोपी विनय के कब्जे से चोरी की ई रिक्शा बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments