अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 09 जुलाई : सीआईए टू पुलिस टीम ने रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पूल के पास एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीन्द के सिंहपुरा गांव निवासी अजीत के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पूल के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजीत पुत्र सुरेश निवासी सिंहपुरा जीन्द के रूप में बताई। तलाशी लेने पर अजीत की पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला। अनलोड करने पर एक जिंदा रौद मिला।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। इसी शौक के चलते उसने करीब 2 साल पहले यूपी निवासी एक युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 5 हजार रूपए में खरीदा था। आरोपी अजीत के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments