Tuesday, July 14, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने के और दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 14, 2026 Tags: , , , , ,

26 हजार 930 रूपए व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद

BOL PANIPAT , 14 जुलाई : सीआईए वन पुलिस ने थाना सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी से प्रिटिंग स्क्रीन चोरी की वारदात में शामिल फरार और दो आरापियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल के बल्हेडा गांव निवासी सोहेल व क्यूब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सनौली रोड पर छाजपुर के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस रिमांड पर चल रहे गांव निवासी अपने दोनों साथी आरोपी सलमान उर्फ लुक्का और मोहम्मद अम्मी उर्फ सम्मी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने फैक्टरी से चोरी 46 प्रिंटिंग स्क्रीन राह चलते एक अज्ञात कबाड़ी को 40 हजार रूपए में बेचकर कुछ पैसे खोने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से बची 26 हजार 930 रूपए की नकदी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर मंगलवार को आरोपी समलमान उर्फ लुक्का व मोहम्मद अम्मी को रिमांड अवधी पूरी होने पर तथा आरोपी सोहेल व कयूब को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पुलिस ने बीते शनिवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी समलमान उर्फ लुक्का व मोहम्मद अम्मी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी क्यूब व सोहेल के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकारा था। आरोपियों ने 19 जून की रात सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी की दिवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी की थी। चोरी की वारदात बारे थाना सनौली में अंसल निवासी सचिन पुत्र जोगिंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments


Leave a Reply