Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में “टर्न कोट” प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया वाक् कौशल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 16, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में आज 16 जुलाई 2026, गुरुवार को दोपहर 12:40 बजे कक्षा 7वीं से 9वीं तक की छात्राओं के लिए “टर्न कोट” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में त्वरित सोच, विषय परिवर्तन की क्षमता और मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने की कला का विकास करना था।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विद्यार्थी निर्धारित समय पर ऑडिटोरियम पहुंचीं। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं को एक विषय दिया गया और कुछ समय बाद उसी विषय को विपरीत दृष्टिकोण से बोलना था। इसी कारण इसे “टर्न कोट” नाम दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने में संबंधित विषय के अध्यापकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कक्षा सातवीं की छात्रा बानी और यशिका ने इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल ने विजेताओं की घोषणा की।  
प्रथम स्थान – नेहरू  
द्वितीय स्थान – विवेकानंद  
तृतीय स्थान –   दयानंद

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्राचार्या अनुभा गुप्ता एवं जूनियर अध्यक्षा रितु गोयल उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Comments


Leave a Reply