“रेड रन – एचआईवी/एड्स एवं यौन संचारित रोग जागरूकता दौड़–2025” का भव्य आयोजन किया गया।
आई. बी. (पोस्ट ग्रेजुएट) कॉलेज, पानीपत की रेड रिबन क्लब इकाई ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
BOL PANIPAT : आर्य कॉलेज में जिला स्तरीय “रेड रन – एचआईवी/एड्स एवं यौन संचारित रोग जागरूकता दौड़–2025” का भव्य आयोजन किया गया।
इस जनजागृति कार्यक्रम में आई. बी. (पोस्ट ग्रेजुएट) कॉलेज, पानीपत की रेड रिबन क्लब इकाई ने अत्यन्त उत्साहपूर्वक सहभागिता की। महाविद्यालय की ओर से संगीता, सहायक आचार्या, गणित विभाग के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का दल जागरूकता दौड़ में प्रतिभाग हेतु भेजा गया जिनमें से बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मुकेश ने तृतीय स्थान एवं बीए प्रथम वर्ष के छात्र बिलाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता छात्रों को धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया गया।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से उनमें संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की भावना का विकास होता है। हमारा महाविद्यालय केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भाव को भी समान रूप से महत्त्व देता है।
इस अवसर पर कॉलेज से रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विक्रम कुमार एवं सदस्य डॉ अंजलि ने छात्रों को एचआईवी/एड्स एवं एस.टी.आई. की रोकथाम हेतु सजग रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया और बताया कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम हेतु युवाओं में जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में स्वास्थ्य सम्बन्धी सही जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व बोध भी उत्पन्न करती हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वस्थ भारत एवं नशा-मुक्त समाज निर्माण हेतु जनमानस को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Comments