Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पानीपत रिफाइनरी ने चलाया व्यापक जन-जागरूकता अभियान.

By LALIT SHARMA , in Business , at July 16, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 16 जुलाई ,  2026 : स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा 1 से 15 जुलाई तक स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा समाज में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एम. एल. डहरिया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

पखवाड़े के दौरान पीआरपीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) टीम द्वारा आसपास के गांवों के 8 सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए डस्टबिन भी वितरित किए गए। अभियान के अंतर्गत लगभग 600 सफाई कर्मियों एवं मिड-डे मील कर्मियों को स्वच्छता किट वितरित की गई। यह पहल समाज में स्वच्छता बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का प्रतीक रही।

इसके अतिरिक्त, पखवाड़े के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया।

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत आसपास के गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन भी कर रहा है। यह सेवा ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित करती है। इस प्रकार, पीआरपीसी का यह प्रयास इस संदेश को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होती है, और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है।

स्वच्छता पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों ने आसपास के गांवों एवं समुदायों में स्वच्छता के महत्व को प्रभावी रूप से रेखांकित किया तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पानीपत रिफाइनरी का यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Comments


Leave a Reply