आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज में स्पीकाथॉन कार्यशाला का आयोजन. 35 विद्यार्थियों ने निखारे संवाद कौशल
BOL PANIPAT। आई.बी.(पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल तथा मेधा के संयुक्त तत्वावधान में स्पीकाथॉन (Speakathon) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बी.ए., बी.कॉम., बी.सी.ए. एवं बी.एससी. के 35 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के सार्वजनिक वक्तृत्व, प्रभावी संचार, आत्मविश्वास एवं मंच संचालन क्षमता का विकास करना था। विभिन्न गतिविधियों एवं इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्पष्ट, प्रभावी एवं आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में प्रभावी संवाद कौशल सफलता की सबसे महत्वपूर्ण योग्यताओं में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेने और स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रभावी संचार कौशल भी विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए भी तैयार करते हैं।
कार्यशाला का संचालन मेधा की ओर से किया गया। इस अवसर पर मेधा संस्था की ओर से अमन, हसीब एवं प्रिंस उपस्थित रहे।

Comments