पिता-पुत्र पर लाठी, डंडों से हमला करने वाले और दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 10 अगस्त : चुलकाना धाम चौकी पुलिस ने गांव चुलकाना में पिता-पुत्र पर लाठी, डंडों से हमला कर चोट मारने के मामले में और दो आरोपियों चुलकाना निवासी कुलदीप व सुरजभान को रविवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सगें भाई है।
चुलाकाना धाम चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनुप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पिता रामदास के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 डंडें बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
यह है मामला
थाना समालखा की चुलकाना धाम चौकी में गांव चुलकाना निवासी बलवान पुत्र श्रीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने करीब 3-4 साल पहले अपने भाई रामदास को 70 हजार रुपये उधार दिए थे। उसने कई बार अपने पैसे वापस मांगे रामदास आज-कल कहकर टालमटोल करता रहा। 30 जून को शाम करीब 7:30 बजे वह अपने बेटे सुनील व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद था। उसने रामदास से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे तो रामदास ने अपने बेटे सूरजभान व कुलदीप के साथ मिलकर उसका व उसके बेटे सुनील का रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगे। तीनों आरोपी घर से डंडे, लाठी व अन्य हथियार लेकर आए और उन दोनों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको व बेटे सुनील को काफी चोटें मारीं। चोटें मारने के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन उसको व सुनील को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पानीपत लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों को देव अस्पताल समालखा में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना समालखा में बलवान की शिकायत पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 351(3), 3(5), 117(2) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी तथा आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments