Tuesday, August 11, 2026
Newspaper and Magzine


लाठी, गंडासी से जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व एक डंडा बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अगस्त: थाना सनौली पुलिस ने गांव राणा माजरा में खेत को लेकर हुए विवाद में युवक उसके पिता व चाचा के साथ मारपीट व लाठी, गंडासी से जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपियों को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बराना गांव निवासी मोनू, अमित, सुनील व सचिन उर्फ मोनू के रूप में हुई है।

थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व एक लाठी बरामद कर मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

थाना सनौली में गांव बराना निवासी ओमप्रकाश पुत्र श्योचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव राणामाजरा में उसकी 7 कनाल 19 मरले जमीन है। 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने भाई सुरत सिंह के साथ खेत में गया तो देखा उसकी जमीन पर कब्जा करने के लिए गांव बराना निवासी महेंद्र, उसका बेटा विकास, सचिन व सागर, फकीरा पुत्र लाल सिंह, मोनू पुत्र फूलसिंह, सुनील पुत्र बिसना, बिसना पुत्र लाल सिंह, राजू व संदीप पुत्र जयसिंह, अमित पुत्र सेवा, विक्रम पुत्र रामकुवार, अजय पुत्र रामसिंह तथा प्रदीप पुत्र रामकुवार लाठी, गंडासी और सरिये लेकर खड़े थे। उसने अपने बेटे तकदीर को फोन कर मौके पर बुलाया और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए कहा। आरोपियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी, गंडासी और सरियों से मारपीट की। आरोपी मोनू ने गंडासी से तकदीर के सिर पर वार कर दिया और अन्य आरोपियों ने उसके और भाई के साथ मारपीट कर चोटें मारी। शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कर उन्हें आरोपियों से छुड़वाया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर जाते समय धमकी देकर गए कि आज तो बच गए हो आगे जान से मार देंगे और खेत लेकर रहेंगे। थाना सनौली में ओमप्रकाश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply