Wednesday, August 19, 2026
Newspaper and Magzine


रेलवे स्टेशन पानीपत पर HSNCB अंबाला यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 10 किलोग्राम 100 ग्राम गांजे सहित एक अंतर-राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, थाना जीआरपी पानीपत में मामला दर्ज

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 19, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ,  अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में “नशा मुक्त हरियाणा” अभियान के तहत प्रदेशभर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ब्यूरो की अंबाला यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूनिट ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन पानीपत से 10 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अंतर-राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी

यूनिट इंचार्ज निरीक्षक महरूफ अली ने बताया कि सहायक उप-निरीक्षक विजय कुमार (नंबर 69/KNL) यूनिट की एक टीम के साथ जिला पानीपत में नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गश्त पर थे। इसी दौरान एक विशेष मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नितेश कुमार पुत्र उमेश साहनी, निवासी गांव भैंसही कोइनी, थाना मांझा, जिला गोपालगंज, बिहार गांजा बेचने का काम करता है और वर्तमान में गांजा बेचने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर घूम रहा है, तथा फौरी रेड की जाए तो आरोपी रंगे हाथों काबू आ सकता है। सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए टीम ने तुरंत रेलवे स्टेशन पानीपत जंक्शन पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के युवक को दबोच लिया।

बरामदगी का विवरण

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा (फूल-पत्ती) बरामद हुआ, जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मध्यम मात्रा (Intermediate Quantity) की श्रेणी में आता है। बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना जीआरपी पानीपत, जिला पानीपत में FIR No. 56 दिनांक 19.08.2026 के तहत धारा 20(B)/61/85 NDPS Act में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आमजन से अपील

ब्यूरो आमजन से अपील करती है कि यदि उनको आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933

HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508

NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in

Comments


Leave a Reply