हरिद्वार में धूमधाम से निकाली गई चौथी सावन जोत शोभायात्रा
BOL PANIPAT : हरिद्वार 25 अगस्त 2026, श्री मां गंगे सावन जोत समिति, पानीपत द्वारा आज देव नगरी हरिद्वार में चौथी सावन जोत शोभायात्रा बड़ी ही धामधाम, श्रद्धा एवं हर्शाेल्लास के साथ सम्पन्न हुई । शोभा यात्रा से पूर्व चेतन ज्योति आश्रम में मुख्य अतिथि अशोक मेहता, हरियाणा के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त एवं राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष रहे । उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हरिद्वार में पंजाबी धर्मशाला का निर्माण होना चाहिए और सावन जोत के कार्यक्रम हर वर्ष होने चाहिए इससे लोगो को धर्म के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। समारोह में श्री कलकी पीठाधीश्वर आर्चाय प्रमोद कृष्णन, आश्रम हरि मन्दिर पटोदी के महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज, श्री चेतन ज्योति आश्रम के महन्त ऋशिश्वरानन्द, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतना नन्द महाराज, महन्त प्रेमा नन्द शास्त्री महाराज, बाबा हठयोगी जी महाराज, महन्त दुर्गा दास जी महाराज, सतीश बाबा, शाम बाबा, वेद प्रकाश गोस्वामी तथा केन्द्रीय ऊर्जा मन्त्री के प्रतिनिधी गजेन्द्र सलूजा आदि को मंच पर शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके बाद यह शोभा यात्रा 21 देवीदेवताओं की अद्भुत झांकियों के साथ चेतन ज्योति आश्रम, भूपत वाला से निकल कर हर की पौड़ी पर पहुंची और वहीं पत्रिव जोत को मां गंगा की गोद में विसर्जित कर दिया गया । हजारों की संख्या में लोगों का हजूम यात्रा के साथ चला और रास्ते में दोनों ओर श्रद्वालुओं की काफी भीड़ दिखाई दी । पानीपत से काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हुए थे जिनके रहने व खाने के लिए आश्रम में बहुत अच्छा प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारा वितरित किया गया। समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी ने कहा कि यह आयोजन काफी सफल रहा है और आने वाले वर्षों में और भी धूमधाम से कार्यक्रम किए जाएंगे। इस मौके पर विपिन चावला, सुरेश कामरा, हरीश काठपाल, सतकरतार आनन्द, सुनील थम्मन, कमल नयन वर्मा, डिम्पी कालरा, यश माटा, धर्मपाल चोपड़ा, मनोहर लाल शर्मा, सुनील चिन्दा, प्रेम मल्होत्रा, हरीश वर्मा, तरूण चावला, राधेश्याम नासा, लक्की चावला, विनोद कुकरेजा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Comments