हरियाणा पुलिस बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पुलिस अकादमी मधूबन में भव्य समापन-
खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना पुलिस बल की कार्यक्षमता को बनाती है मजबूत
BOL PANIPAT : करनाल, 26 अगस्त 2026: अशोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल करनाल हरियाणा पुलिस द्वारा आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आज भव्य एवं गरिमामय समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में अशोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल करनाल ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अशोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल पुलिस कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अशोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, ने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल के मैदान में अर्जित टीम भावना और अनुशासन को अपने पुलिस कर्तव्यों में भी लागू करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। श्री अशोक कुमार भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समापन समारोह के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
हरियाणा पुलिस का संदेश:
“खेल से स्वास्थ्य, अनुशासन से शक्ति और टीम भावना से सफलता।”

Comments