Friday, August 28, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल चार आरोपियों को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अगस्त : एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम सुताना के पास स्थित एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल और चार आरोपियों को वीरवार को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी चेतराम उर्फ चेतू, जोनी व राहुल निवासी गांव बना मेरठ यूपी तथा राजकुमार निवासी सेनी कॉलोनी सोहना गुरुग्राम हाल बल्लभगढ़ फरीदाबाद डकैती के एक अन्य मामले में भोंडसी जेल में बंद थे।
पूछताछ में चारों आरोपियों ने उक्त वारदात में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों दिल्ली स्वरूप नगर गड्डा कॉलोनी निवासी बंटी व गांव बना मेरठ यूपी हाल काबड़ी रोड कुलदीप नगर निवासी राजबीर के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें गहन पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

एंटी एक्सटार्सन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी बंटी व राजबीर ने पूछताछ में अपने चार अन्य साथी आरोपियों चेतराम उर्फ चेतू, जोनी, राहुल व राजकुमार के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी तथा उनके हिस्से में आई नकदी में से बचे 2,550 रुपये बरामद किए थे। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि आरोपी चेतराम उर्फ चेतू, जोनी, राहुल व राजकुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया उन चारों ने अपने हिस्से में आई नकदी में से ज्यादातर पैसे उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बची 13,500 रुपए की नकदी बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में माडल टाउन निवासी अनुपम गुप्ता पुत्र सोम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुताना उंटला रोड पर गांव सुताना के पास उनकी एलाइड होम के नाम से फैक्टरी है। 27 जुलाई को अल सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली की फैक्टरी में डकैती हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो चैकीदार ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब 1 बजे लाठी, डंडों व हथियारों से लैस 10-12 अज्ञात युवक फैक्टरी में घुस आए थे। बदमाशों ने उसके हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। उससे फैक्टरी में मौजूद लोगों के बारे में पूछा। इसके बाद उपर सो रहे सात लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मारपीट कर सभी के मोबाइल फोन छीन लिए औ लुर करीब 20 हजार रूपए लूट लिए। फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर का अंदर का सामान निकाल लिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। थाना पुराना औद्योगिक में अनुपम गुप्ता की शिकायत पर डकैत की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply