Tuesday, September 8, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर 5 किलो 50 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार, दो माह पहले जानकार से खरीदकर लाया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 08 सितंबर : पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसराना के पलड़ी मोड़ से एक युवक को 5 किलो 50 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी इसराना निवासी राम भगत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान पानीपत-गोहाना रोड पर एनसी मेडिकल कॉलेज के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि इसराना में पलड़ी मोड़ पर एक युवक प्लास्टिक के कट्टे में मादक पदार्थ लेकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम को सामने एक युवक प्लास्टिक कट्टा लेकर घूमते दिखा। युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान राम भगत पुत्र बदलू निवासी गांधी कॉलोनी इसराना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में नियमानुसार आरोपी के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कट्टे से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन करने पर वह 5 किलो 50 ग्राम पाया गया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वह करीब दो माह पहले समालखा निवासी अपने एक जानकार से कम कीमत पर 10 किलो गांजा खरीदकर लाया था। आरोपी ने बताया कि उसने कुछ गांजा स्वयं नशा करने में इस्तेमाल कर लिया और कुछ गांजा अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। सोमवार को वह बचे हुए गांजे को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी राम भगत के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply