सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल ने किया सफाई कर्मियों की हड़ताल का समर्थन
BOL PANIPAT : 11 सितम्बर सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल हरियाणा में पिछले 40 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का पुरजोर समर्थन करती है और हरियाणा सरकार से हठधर्मिता छोड़ कर उनकी जायज मांगों को स्वीकार करने की मांग करती है।
आज यहाँ जारी एक बयान में सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप एवं जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को मानने के बजाय श्रमिकों के प्रति दमनकारी रास्ता अपना रही है। हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त करने जैसे कदम उठाने पर कम्युनिस्ट नेताओं ने सरकार की निंदा करते हुए कहा कि श्रमिकों के साथ राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठन और यूनियनें भी संघर्षरत श्रमिकों के साथ है। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि सरकार ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ गत 13 मई को समझोता किया था, उस समझौते को लागु किया जाना चाहिए। कचरे कर्मचारियों को पकका करने की मांग जायज है। सीपीआई सफाई कर्मचारियों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी़ है।

Comments