सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा काला आम मंडल मे कार्यशाला हुई आयोजित
सेवा संकल्प अभियान में समाज के सभी वर्ग बढ़ चढ़ कर पर भाग लेंगे -सुशील राणा
पानीपत ग्रामीण विधानसभा पहले की तरह ही सेवा संकल्प अभियान मे भी प्रथम स्थान ओर होगी – हरपाल ढांडा
प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षो का लोकसेवा कार्यकाल बेदाग़ रहा – ईश कुमार राणा
BOL PANIPAT : 15 सितम्बर :पूरे देश का जनमानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने वाले 17 सितंबर जन्म दिवस को मनाने तथा उनके लोकसेवक के रूप 25 वर्ष पुरे होने के अवसर को उत्सव के रूप मे मनाने के लिए उत्साहित है। हमें भी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष बेदाग़ पूर्ण होने के अवसर तथा उनके जन्मदिन के अवसर को पूरी लग्न व उत्साह से मनाना चाहिए ये शब्द कुरुक्षेत्र भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने बैबल रोड भारत नगर शिव मन्दिर धर्मशाला वार्ड 12 मे सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहे।

सुशील राणा ने कहा ये गौरव की बात है कि 25 वर्ष लोकसेवा मे रहने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई भर्ष्टाचार का आरोप नहीं उनका कार्यकाल बेदाग़ है।
उन्होने कहा कि हमें इस अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
कार्यशाला आरम्भ होने के प्रारम्भ में भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किये गये तथा वन्देमातरम का गायन हुआ। मुख्य वक्ता सुशील राणा का मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार व मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा ने पौधा देकर स्वागत किया
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार ने की।
उन्होने अपने अध्यक्षीय भाषण मे विश्वास दिलाया कि काला आम्ब मंडल सभी कार्यक्रमों मे प्रथम स्थान पर रहेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा हमेशा हर अभियान मे अव्वल रही है, इस अभियान मे भी सभी कार्यकर्ता अपनी विधानसभा को प्रथम स्थान पर ही लेकर आएंगे।
उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सर दुनिया मे ऊँचा किया है अब इस अभियान के माध्यम हमें लोगों के बीच जाकर उनके किये कार्यों की चर्चा करनी चाहिए।
भाजपा काला आम्ब मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ाया, अब ब्रिक्स सम्मेलन की शानदार मेजबानी कर भारत का रुतबा दुनिया मे बढ़ाया है । ईश कुमार राणा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बेदाग़ व बेमिशाल रहा । उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिन व लोक सेवा के शानदार व निष्कलंक पुरे होने के सभी कार्यक्रमों मे प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
कार्यशाला का मंच संचालन मंडल महामंत्री दीपक गोयल ने किया
कार्यशाला को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ राजबीर आर्य ने सम्बोधित किया।
कार्यशाला मे मुख्य रूप से सुमित गर्ग, कृष्ण आर्य, पार्षद सोनू संधू, काकू मलिक, पवन धीमान, कृष्ण मलिक, मेहर चंद जांगड़ा, कपिल राणा, मास्टर जसमेर फोर, प्रवीण सैनी, संदीप सांगवान, जिला प्रधान संदीप कश्यप, राजू पहलवान, सुभाष निंबरी, बिल्लू सरपंच, प्रमोद मलिक, अमित मास्टर, रामू गुज्जर, अजयपाल, बाबू राम, रोहतास, कोमल शर्मा, निधि, सविता शर्मा, अंजली धीमान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें ।

Comments