Tuesday, October 6, 2026
Newspaper and Magzine


हरीश गुप्ता बने अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 6, 2026 Tags: , , , ,

करीबन 30 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय, डॉ. राजकुमार गोयल ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

BOL PANIPAT : देशराज कॉलोनी निवासी हरीश गुप्ता को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने की है। हरीश गुप्ता पिछले करीबन 30 वर्षों से अग्रवाल समाज से जुड़े हुए हैं और समाज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए डॉ. राजकुमार गोयल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजकुमार गोयल ने विश्वास जताया कि हरीश गुप्ता के अनुभव और सक्रियता से अग्रवाल समाज की गतिविधियों एवं विचारधारा का पूरे प्रदेश में प्रभावी प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने हरीश गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं है।

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर हरीश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल व प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि अग्रवाल समाज की गतिविधियों, विचारधारा और सामाजिक कार्यों का पूरे प्रदेश में व्यापक प्रचार प्रसार हो। समाज को मजबूत करने तथा समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए वह निरंतर सक्रिय रहेंगे। हरीश गुप्ता ने कहा कि पिछले करीब तीन दशकों से वह अग्रवाल समाज के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

Comments


Leave a Reply