Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


96 बेटियों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किये.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 14, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अक्टूबर, 2024ः आज कुटानी रोड, वर्मा चैक के पास चेतना परिवार ट्रस्ट द्वारा व्यावसायिक प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेतना परिवार ट्रस्ट  2003 से निरन्तर आर्थिक रूप से अति पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा का, बेटियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं प्रौढ़ महिलाओं की शिक्षा का प्रबंध करने के लिए प्रयासरत् है। इसी कड़ी में आज 96 बेटियों को 6 मास के प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। समाजसेवी पंकज माटा अपनी धर्मपत्नी गीत माटा के साथ बतौर मुख्य-अतिथि उपस्थित रहे। पानीपत के पूर्व मेयर सुरेश वर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्मल दत्त, प्रबंध न्यासी द्वारा चेतना परिवार की बेटियों से बेटियों के अधिकारों, उनके सामाजिक दायित्वों के बारे, उनके भविष्य योजनाओं के बारे में विचार सांझे किये। दीपचन्द्र निर्मोही द्वारा चेतना परिवार ट्रस्ट के उद्देश्यों, कार्यों और कर्तव्यों एवं समाज के प्रति दायित्वों के बारे चर्चा की गई। गीत माटा द्वारा बेटियों को आशीर्वाद दिया गया और उनको भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर बेटियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कम्प्यूटर में शगुन-प्रथम, हिमांशी-द्वितीय एवं तनिशा व नवदीप-तृतीय, पार्लर में रेनू-द्वितीय एवं भूमिका-तृतीय, सिलाई में सुशीला देवी-प्रथम, संगीता-द्वितीय व तनु-तृतीय रही। स्वयंसविकाओं को भी दीपांशा-कम्प्यूटर, सुमन-पार्लर एवं सिलाई तथा लक्ष्मी-सिलाई-बुनाई-कढ़ाई में प्रशंषा-पत्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर न्यासी सदस्य बलराज एलाबादी एवं आर्य समाज से  बत्रा जी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन किया गया। अंत में सभी बेटियों को रिफ्रेशमेंट वितरित की गई।

Comments