Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


स्विफ्ट कार द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मारने व फायरिंग करने वाले चौथे आरोपी को किया गिरफ़्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए टू पुलिस ने दिनांक 12-10-2026 को पीड़ित मुजम्मिल व उसके भतीजे अनस को स्विफ्ट कार द्वारा मोटर साइकिल को टक्कर मारने व फायरिंग करने वाले चौथे आरोपी को किया गिरफ़्तार।

वारदात में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी की पहचान शमशाद पुत्र इकबाल निवासी हाली कालोनी बबेल रोड़ पानीपत के रूप में हुई। आरोपी से वारदात में प्रयोग किये गए डंडे को बरामद किया गया. आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

थाना सनौली में मुजम्मिल पुत्र मुदा निवासी राणा माजरा ने बतलाया 12 अक्तूबर 2026 को समय करीब शाम के 6:30 बजे अपने भतीजे अनस पुत्र कवर के साथ बाइक पर पानीपत से गांव के लिए चले थे जब हम नंगला आर व नंगला पार के बीच में पुल पार करके गांव राणा माजरा अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार तेज स्पीड से बराबर में लगी और हमारी बाइक को टक्कर मारी। हम दोनों जमीन पर बाइक सहित घीसटे और बाइक पेड़ में टकराई। कार से एक व्यक्ति निकला मैं डर के मारे गन्ने के खेत में भागा और गोली की आवाज सुनी। डॉयल 112 पर फोन कर घटना बारे बताया और भाई अमजद को फोन किया। पुलिस व मेरा भाई मौके पर आ गए। मैं करीब 15/20 मिनट बाद गन्ने के खेत से बाहर निकला। यह हमला उसको व उसके भतीजे अनस को जान से मारने की नीयत से इसरार पुत्र कवर व गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने मिलकर किया है। थाना सनौली में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply