Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर विशेष अभियान. 1 नवंबर 2026 से होगी सख्त कार्रवाई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर 2026, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर विशेष अभियान, 1 नवंबर 2026 से होगी सख्त कार्रवाई .पानीपत पुलिस आमजन एवं वाहन स्वामियों को सूचित करती है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार जिले में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, पानीपत द्वारा सभी वाहन स्वामियों को दिनांक 01.11.2026 से पूर्व अपने वाहनों पर HSRP लगवाना अनिवार्य है।
सभी वाणिज्यिक वाहन संघों से अपील:
पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिले के सभी सक्रिय वाणिज्यिक वाहन संघों एवं ऑपरेटरों जैसे –
ट्रक यूनियन, स्कूल/कॉलेज बस संचालक, ऑटो-रिक्शा यूनियन, पेट्रोल पंप संचालक, रिफाइनरी/औद्योगिक परिवहन ऑपरेटर, टैक्सी/कैब ऑपरेटर, NFL, शुगर मिल तथा अन्य संबंधित परिवहन संगठनों को पत्राचार के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। सभी अपने-अपने वाहनों पर निर्धारित तिथि से पूर्व HSRP लगवाना सुनिश्चित करें।
जिस भी वाहन पर नम्बर प्लेट नही/ टुटी हुई है तो वह वाहन स्वामी भी HSRP के अनुसार नम्बर प्लेट लगावाना सुनिश्चित करे। या इसके अलावा कोई अन्य नम्बर प्लेट लगी है तो उसको भी बदलवाकर HSRP के अनुसार नम्बर प्लेट लगावाना सुनिश्चित करे।
HSRP क्यों जरूरी है?
1. यह वाहन की सुरक्षा और पहचान के लिए अनिवार्य है।
2. चोरी रोकने में मददगार है और एक समान नंबर प्लेट से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहती है।
3. यह सरकार द्वारा निर्धारित कानूनी मानक है।
पानीपत पुलिस की आमजन से अपील:
01.11.2026 के बाद बिना HSRP के पाए जाने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने अधिकृत डीलर / ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से HSRP बुक कर लगवा लें।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

Comments


Leave a Reply