राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को जिलाभर में आयोजित होगी रन फॉर यूनिटी
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पानीपत व समालखा में होंगे कार्यक्रम।
BOL PANIPAT , 30 अक्टूबर। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित समालखा में रन फॉर यूनिटी एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे।
स्थानीय शिवाजी स्टेडियम से हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री प्रात: 7बजे रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देने का आह्वान किया।

Comments