Sunday, November 1, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार को मिला ‘सरदार पटेल इंटरनेशनल पृथ्वी गौरव सम्मान-2026

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at November 1, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत में असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद पर कार्यरत ग्रीनमैन दलजीत कुमार को सिधवी फाउंडेशन विशाखापत्तनम, आंध्रप्रदेश द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर दो दिवसीय ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में ‘सरदार पटेल इंटरनेशनल पृथ्वी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि ग्रीनमैन प्रोफेसर दलजीत कुमार ने हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयो, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों, शुगर मिल्स पानीपत, विभिन्न गाँव, श्मशान भूमि में न केवल पौधारोपण के माध्यम से बल्कि हर्बल बॉटनिकल गार्डन, हर्बल गार्डन, हर्बल ऑक्सीजन बाग, हर्बल पार्क, हर्बल मेडिटेशन गार्डन, आदि स्थापित करने के साथ नैनो हर्बल गार्डन, हर घर हर्बल : घर-घर नैनो हर्बल गार्डन, हर्बल पौधों के लंगर लगातार लगाकर प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धति को और पौधारोपण की मुहिम को पिछले 12 सालों से जनसाधारण तक पहुंचाने का अनोखा कार्य किया है।

ग्रीनमैन का कार्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने, पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने और प्रत्येक व्यक्ति को हरियाली के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का एक निरंतर प्रयास है। ग्रीनमैन प्रो. दलजीत कुमार की पर्यावरणीय मुहिमें अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। इनमें ‘धन्यवाद नहीं—एक पौधा लगाएं’, “बेटा बेटी एक समान: एक पौधा : बुजुर्गों के नाम’, ”’एक पौधा अपने नाम पर : एक पौधा अपने माता-पिता के नाम पर प्रत्येक वर्ष लगाएं’ तथा ‘ग्रीन पानीपत–ग्रीन हरियाणा–ग्रीन भारत’ के साथ अनोखी मुहिम “प्रकृति बचाओ: सम्मान पाओ ” जनसाधारण को सम्मान रूपी पगड़ी पहनाकर पौधे रोपित करवाते है। इन मुहिमों के माध्यम से वे पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से जोड़ते हुए अधिकाधिक लोगों को पौधारोपण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सिधवी फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. अरुणा नक्केला ने ग्रीनमैन प्रो. दलजीत कुमार को बधाई देते हुए कहा, “ग्रीनमैन प्रो. दलजीत कुमार का पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है उनकी पर्यावरणीय मुहिमें लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। ग्रीनमैन ने अपनी पर्यावरण मुहिम हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, हैदराबाद, दिल्ली,तेलंगाना, कर्नाटक सहित समस्त भारतवर्ष में पहुंचकर स्विट्जरलैंड,अमेरिका, इटली सहित विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने लगे हैं। उनकी पर्यावरणीय मुहिमें लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं।ग्रीनमैन को ‘सरदार पटेल इंटरनेशनल पृथ्वी गौरव सम्मान-2026 प्रदान करना संस्थान के लिए गौरव का विषय है। संयुक्त राज्य अमेरिका से वैज्ञानिक प्रोफेसर ए.श्रीनिवास राव सीनियर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक एवाईआर स्टूडियोज़,बेथेस्डा,मैरीलैंड ने ग्रीनमैन प्रो. दलजीत कुमार के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि ‘सरदार पटेल इंटरनेशनल पृथ्वी गौरव सम्मान-2026 के लिए ग्रीनमैन जैसे उपयुक्त पर्यावरणविद का चुनाव करना हम सबके लिए गौरव का विषय है। पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और हर्बल गार्डन विकसित करने के क्षेत्र में ग्रीनमैन प्रो. दलजीत कुमार का योगदान सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। उनका समर्पण समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। ग्रीनमैन ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में “सरदार पटेल इंटरनेशनल पृथ्वी गौरव सम्मान-2026” मिलने पर डॉ. अरुणा नक्केला और अमेरिका के वैज्ञानिक प्रो. ए. श्रीनिवास राव का हृदय से धन्यवाद हुए इस अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड को अपनी स्वर्गीय माता रोशनी देवी, परिवार, इको क्लब के बच्चों और “वृक्ष मित्र समूह भारत” के पर्यावरण मित्रो को समर्पित किया।

Comments


Leave a Reply