जिला की विभिन्न मंंडियों में 3 नवंबर तक कुल 221748 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 4 नवंबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 3 नवंबर तक कुल 221748 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20700.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 158523.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 30219 मीट्रिक टन व मुच्छल 12287 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11610 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4326 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 155 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7100 मीट्रिक टन, मुच्छल 28.5 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 9075 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1378 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2713 मीट्रिक टन, मुच्छल 290 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4694 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 19250 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3721 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 4676 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9764 मीट्रिक टन, मुच्छल 1089 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 32403 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 7504 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 7272 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11498 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 6129 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 35355 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2704 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 3583 मीट्रिक टन, मुच्छल 1607 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27441 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 114056 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 1067 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 11820 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 98026 मीट्रिक टन, मुच्छल 3143 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 216268 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 200132 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 5185.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10950.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9785 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7283.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2501.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 9068.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7697 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1371.8 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 17522 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 14764 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2758 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 31109 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 24930 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 6179 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 34739 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 32468.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2270 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 114045 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 112989 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1055.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments