Saturday, November 7, 2026
Newspaper and Magzine


बीजेपी के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सलूजा ने पानीपत वासियों से की प्रदूषण मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने की अपील.

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : दीपावली के पावन और प्रकाशमय पर्व पर आपसी सौहार्द,प्रेम और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता गजेंद्र सलूजा ने समस्त पानीपत वासियों को धनतेरस,दीपावली,गोवर्धन पूजा और भैयादूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से त्योहार को बेहद सादगी,सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाने का एक बड़ा और सटीक आह्वान किया है।बढ़ते प्रदूषण की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए गजेंद्र सलूजा ने कहा कि पटाखों के अंधाधुंध इस्तेमाल से उठने वाला धुआं हमारे बुजुर्गों,बच्चों और बीमार लोगों की सांसों पर भारी पड़ता है,इसलिए इस बार हमें पटाखों से दूरी बनाकर स्वच्छ व स्वस्थ ‘ग्रीन दीपावली’ मनानी चाहिए।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ संकल्प को दोहराते हुए अपील की कि चाइनीज लाइटों के बजाय स्थानीय कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता दें और छोटी दुकानों व रेहड़ी-पटरी वालों से खरीदारी करें,ताकि त्योहार की खुशियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।अंत में गजेंद्र सलूजा ने कामना की कि भगवान श्री राम और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हर परिवार पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का आगमन हो।

Comments


Leave a Reply