Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार.चोरी की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 अगस्त 2025, आठ मरला चौकी पुलिस ने राज नगर में एटीएम के बाहर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार को चौकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी प्रवीन उर्फ लाला के रूप में हुई है।

आठ मरला चौकी इचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि मंगलवार को आठ मरला चौकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चौकी के नजदीक एक संदिग्ध किस्म का युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान प्रवीन उर्फ लाला निवासी संजय कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर युवक ने 2 अगस्त की शाम राज नगर में शिव चौक के पास एटीएम के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने चोरी की बाइक अनाज मंडी में छुपाकर खड़ी की है। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में विकास नगर निवासी कमलेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है और उसके पास खुद की बाइक नहीं थी। 2 अगस्त को राजनगर में एटीएम के बाहर बाइक खड़ी दिखी तो उसने चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments