गाड़ियों व जरनेटर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, दो आरोपी काबू 7 वारदातों का खुलासा।
BOL PANIPAT : 08 फरवरी 2022, गाड़ियों व जरनेटर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, दो आरोपी काबू 7 वारदातों का खुलासा। चोरीशुदा दो बैटरी व एक बाइक बरामद। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ फारूख निवासी ददलाना व नितिन निवासी गुमड़ हाल विजय नगर पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की गाड़ियो से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यो को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पुलिस पुछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की 7 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ फारूख पुत्र पालेराम निवासी ददलाना व नितिन पुत्र दिनेश निवासी गुमड़ सोनीपत हाल विजय नगर पानीपत के रूप में हुई। आरोपी पिछले 4 माह से वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरी व एक बाइक बरामद कर दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया सीआईए-थ्री पुलिस टीम को सोमवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की जीटी रोड पैप्सी पुल के पास संद्विगध किस्म के दो युवक स्पलेंडर बाइक पर दो बैटरी रखकर बेचने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे दोनो आरोपित युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने उक्त बैटरी जनवरी में गांव ददलाना में पार्किग में खडे दो ट्रैक्टरो से चोरी करने बारे स्वीकारा। वही स्पलेंडर बाइक को अक्तूबर 2021 में तहसील केंप भगत सिंह नगर पानीपत से चोरी करने बारे स्वीकारा। बैटरी चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलोडा में मुकदमा दर्ज है वही बाइक चोरी की वारदात बारे थाना शहर में मुकदमा दर्ज है। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियों ने पानीपत में विभिन्न स्थानों से गाड़ियों व जनरेटर से बैटरी चोरी करने की पांच अन्य वारदातों को अजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे संबधित थाना में मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों से चोरी की निम्न वारदातो का खुलासा हुआ :
- आरोपी सुनील व नितिन ने 25 जनवरी की रात ददलाना में शर्मा टैक पार्किग में खड़े दो ट्रैक्टरो से दो बैटरी चोरी की। उक्त चोरी की वारदात बारे थाना मतलोडा में देवेंद्र पुत्र सतनारायण निवासी ददलाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी सुनील व नितिन ने 8/9 जनवरी की रात अर्जून नगर में केंटर से बैटरी चोरी की। उक्त चोरी की वारदात बारे ड्राइवर सागर पुत्र मनोज निवासी अर्जून नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
3 आरोपी सुनील व नितिन ने 19 जनवरी को पंजाब एण्ड सिंध बैक के बाहर रखे जरनेटर से बैटरी चोरी की। चोरी की उक्त वारदात बारे जरनेटर के मालिक संजीव निवासी काबड़ी पानीपत की शिकायत पर थाना शहर पानीपत में मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी सुनील व नितिन ने 19 जनवरी को जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास पंजाब नैशनल बैंक के बाहर रखे जरनेटर से बैटरी चोरी की। चोरी की उक्त वारदात बारे जरनेटर के मालिक महाबीर निवासी काबड़ी पानीपत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी सुनील व नितिन ने 27/28 जनवरी की रात समालखा में मच्छरौली के नजदीक जीटी रोड पर सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से दो बैटरी चोरी की। चोरी की उक्त वारदात बारे ट्रक के ड्राईवर देवेंद्र निवासी पुरावाई भरतपुर राजस्थान की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी सुनील व नितिन ने 14/15 जनवरी की रात समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गणेश भट्ठे पर खड़ी एक जेसीबी मशीन व 3 ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की। चोरी की उक्त वारदात बारे आजाद पुत्र महाबीर निवासी जौरासी की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
- आरोपी सुनील व नितिन ने अक्तुबर 2021 में तहसील केंप भगत सिंह नगर में गली से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में सुखविंद्र पुत्र रामधारी निवासी देसराज कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments