Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर अपराध विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 22, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 22 अक्टूबर, 2022ः- विद्या भारती माडर्न स्कूल खादी आश्रम जी टी रोड, पानीपत में साइबर अपराध विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न पोस्टर बनाकर अपराध से बचने का संदेश देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती निर्मल दत्त जी ने बच्चों की कला की सराहना की और उन्हें बताया कि साइबर अपराधों से बचना चाहिए और अगर फिर भी कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो उसे 1930 नम्बर पर शिकायत करनी चाहिए।

Comments