Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


 संगीत वादन विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय संगीत वादन प्रतियोगिता करवाई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के संगीत वादन विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय संगीत वादन प्रतियोगिता करवाई  गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के छात्र – छात्राओं ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि संगीत मानव जीवन का अभिन्न अंग है। प्राचीन समय से ही नहीं बल्कि जब से इस दुनिया का निर्माण हुआ तब से ही संगीत का प्रभाव मनुष्य जीवन में रहा है। संगीत मनोरंजन का सबसे बड़ा स्रोत रहा है। संगीत की शुरुआत मनुष्य की उत्पत्ति से जुड़ी हुई है।  इस कार्यक्रम में प्रो. रामदिया ,प्रो. धर्म सिंह ने  निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई।

  सितार वादक में , मोनिका, एम.ए द्वितीय वर्ष , महर्षि दयानंद विश्वविधालय, रोहतक ने  प्रथम स्थान, तबला वादन में जसप्रीत सिंह ,बी.कॉम प्रथम वर्ष, आई. बी. कॉलेज, पानीपत  ने दूसरा स्थान और हारमोनियम वादन में, लक्ष्य तिवारी, एम.पी.ए द्वितीय वर्ष , कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी , कुरुक्षेत्र  ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

तकनीकी कार्यभार प्रो अश्वनी गुप्ता और प्रो विनय भारती ने संभाला । प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने संगीत वादन विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।

Comments