Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


 ‘आर्ट फ्रॉम वेस्ट’ प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में बीकॉम प्रथम वर्ष  के विद्यार्थियों के लिए ‘आर्ट फ्रॉम वेस्ट’प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कागज से फोटो फ्रेम, अखबार से सजावट का सामान, धागों से वॉल हैंगिंग , प्लास्टिक की बोतल से फ्लावर पॉट और कागज से पेन स्टैंड  आदि बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा हमारा उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित  करना है। उन्होंने कहा कि पुराने को नया रूप देना ही  सच्ची रचनात्मकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी  प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को रचनात्मकता और सतत विकास की धारणा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस अवसर पर  वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि इस कला से विद्यार्थी अपनी कल्पना शक्ति से बेकार वस्तुओं को भी  नया आकार दे सकते हैं उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कला को निखारने के लिए आर्ट फ्रॉम वेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई ताकि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकें। इस गतिविधि का संचालन कक्षा की मेंटर रूबी ने किया एवं उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने द्वितीय स्थान  चक्षु एवं परी ने तृतीय स्थान और तमन्ना एवं कशिश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments