किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पानीपत में पट्टीकल्याणा के समीप जीटी रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती.
BOL PANIPAT : किसान आंदोलन के चलते शंभू बॉर्डर व अन्य जगहों पर बढ़ती गति गतिविधियों के कारण नेशनल हाईवे पर स्थित गांव पट्टीकल्याणा के फ्लाईओवर के नजदीक एक बार फिर पुलिस व सुरक्षा बलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी गई है। आज सोनीपत व पानीपत पुलिस द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गांव पट्टीकल्याणा का नज़ारा ऐसा था जैसे पुलिस छावनी में तब्दील हो गया हो।

बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी सुरक्षा कवच पहने मोर्चे पर डटे हुए नजर आये। मौके पर पहुंच कर गन्नौर के एसीपी गोरखपाल राणा, पानीपत डीएसपी सतीश कुमार, जिला ट्रैफिक डीएसपी पानीपत सुरेश कुमार ने दौरा किया व स्थिति का जायजा लिया। शाम के समय भी पुलिस अधिकारी डेरा डाले रहे। पानीपत बिजली निगम डिविजन के कार्यकारी अभियंता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। माइक से की गयी घोषणा व मौके पर अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश तैनात सभी पुलिस कर्मियों तक पहुंचे इसके लिए बाकायदा बिजली के खंभे पर लाउडस्पीकर लगाया गया है। आपको बता दें कि करीब 9 दिन पहले किसान आंदोलन पार्ट 2 के चलते सोनीपत पुलिस कमिश्नर ने नेशनल हाईवे गांव पट्टीकल्याणा फ्लाईओवर के नजदीक दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया था और आंदोलनरत किसानों को रास्ते में रोकने के लिए जगह चिन्हित की गई थी । इसके अगले दिन पानीपत व सोनीपत पुलिस द्वारा नाका लगाने की तैयारी की गई। जिसको लेकर पुलिस के वाहनों के अलावा, चार फायर टेंडर, एम्बुलेंस, करीब 85 कंक्रीट के भारी भरकम बेरिकेड्स व करीबन 75 लोहे के बैरियर,4 हाइड्रा मशीन व जेसीबी मशीन व काफी संख्या में रेतीली मिट्टी से भरे कट्टे आदि रखे गए हैं। रात के समय पहरा देने के लाइटों की व्यवस्था की गई। हाल ही में बारिश के चलते फ्लाई ओवर की बगल में सर्विस लेन पर नाला ओवरफ्लो होने के कारण बरसाती पानी खड़ा होने पर लोहे के बैरियर जलमग्न हो गए थे । पिछले दो दिनों से रोड पर बरसाती पानी खड़ा हुआ है। वहीं पिछले 9 दिनों से पुलिसकर्मी यहाँ डेरा डाले हुए हैं। शंभू बॉर्डर व अन्य जगहों पर बढ़ रही गतिविधियों व किसान नेताओं के दिल्ली कूच की घोषणा के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है । किसान आंदोलन की ताज़ा स्थिति को देखते हुए गन्नौर के एसीपी, पानीपत डीएसपी व जिला ट्रैफिक डीएसपी पानीपत ने दौरा करते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Comments