पोक्सो एक्ट को लेकर रजापुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
BOL PANIPAT : 2 मई- आर्गेनाइजेशन फ़ॉर सोशल एंड कल्चरल अवेयरनेस के द्वारा पोक्सो एक्ट को लेकर सोमवार को गांव रजापुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यापक सुरेश के द्वारा की गयी। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिवक्ता सुकृति बूरा और औस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह का स्वागत किया ।
सुकृति बूरा ने अपने वक्तव्य में बताया कि पोक्सो एक्ट बच्चो के लिये बहुत ही अच्छा हथियार है हम अपने आम जीवन मे देखते है कि यह विश्वास किया जाता है कि यौन अपराध केवल लड़कियों के साथ ही होता है। यह लड़को के साथ भी होता है और अगर ऐसा किसी के साथ भी होता है तो किसी भी बच्चे को यह बाते बताते हुए शर्माना नही है क्योंकि अगर आप शर्माएंगे तो आप अपराध को बढ़ावा देंगे।

उन्होंने कहा कि अब अगर कोई लड़का किसी लड़की का पीछा करता है तो उसको भी 3 से लेकर 5 साल तक की सजा हो सकती है ।अगर कोई भी आपका मित्र आपको गलत तरीके से स्पर्श करता है तो आप इसकी भी शिकायत कर सकते है।अब यौन अपराध के लिए भी यह कानून बन गया है कि आपको सिर्फ उम्र कैद की नही आपको मौत की सजा भी हो सकती है ।सुकृति ने बताया कि किस तरह से आप एक अच्छे और बुरे स्पर्श में अंतर कर सकते है।
औस्का के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 10 वर्षों से सामाजिक व सांस्कृतिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही है। उनकी संस्था को 9 राज्यो के राज्यपालों के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। बउन्होंने स्कूल की मुख्याध्यापिका इंदु को कार्यक्रम करवाने के लिए धन्यवाद भी किया।मुख्याअध्यापिका इंदु ने औस्का के समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं दी और आगे हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया । इस कार्यक्रम में औस्का के मेंबर पुनीत भुक्कल व स्कूल के अध्यापक भी उपस्थित रहे।

Comments