“सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान” विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ, यूथ रेड क्रॉस,एन.एस.एस, और एन.सी.सी. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हीरो मोटर्स के सहयोग से “सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान” विषय पर एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन चलाने की आदतों और बढ़ते सड़क हादसों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्रों को सुरक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि हमारा दायित्व केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, अपितु विद्यार्थियों को जीवन-सुरक्षा से जुड़ी शिक्षा देना भी उतना ही आवश्यक है। एक क्षण की असावधानी जीवनभर का पछतावा बन सकती है। ऐसी जागरूक वर्कशॉपों से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वह सड़क पर ट्रैफिक के नियमों का अच्छे से पालन कर सकेंगे । आए दिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण है लोगों द्वारा सड़क नियमों का पालन न करना । पानीपत में सड़क दुर्घटना में 2024 में 308 व्यक्तियों ने जान गवाई | वहीं 2025 में अब तक 6 महीने में 160 व्यक्तियों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है | मै हीरो मोटर्स का धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने यह सराहनीय पहल की। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रेखा शर्मा ने किया |

हीरो मोटर्स के अधिकारी हिमांशु ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। उन्होंने विभिन्न आंकड़ों एवं घटनाओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझाया। भारत में हर वर्ष लगभग 48 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से अधिकांश हादसे तेज रफ्तार, मोबाइल का प्रयोग, व हेलमेट/सीट बेल्ट न पहनने के कारण होते हैं। युवा वर्ग को यदि समय रहते जागरूक किया जाए, तो इन हादसों में भारी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को सड़क सुरक्षा चिन्हों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, यात्रा के दौरान सिगरेट या किसी प्रकार का नशा ना करें ।
सौरभ ने अपने व्याख्यान में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या है, जो प्रत्येक वर्ष लाखों लोगों के जान लेती है | इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए |
सड़क सुरक्षा संयोजिका प्रो. सोनिया ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा कि सड़क पर वाहन चलाना बहुत ही असुरक्षित हो जाएगा कोई भी व्यक्ति जब सड़क का प्रयोग करें तो उसे चाहिए कि वह हमेशा अपनी गाड़ी को बाएं तरफ करके चलाएं इसके साथ-साथ इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि जब चालक अपनी गाड़ी को घुमाए या मोड़े तो उस समय स्पीड बहुत कम रखें । इस कार्यक्रम के समापन पर सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ संयोजिका प्रो. सोनिया ने मुख्य वक्ता और अन्य का धन्यवाद किया |
यूथ रेड क्रॉस संयोजक डॉ. जोगेश ने कहा कि ज्यादातर लोग जब अपनी कर मोटरसाइकिल पर होते हैं तो वह सड़क सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं देते लेकिन इसके अलावा जो लोग सड़क पर पैदल चलते हैं वह भी पूरी तरह से सड़क पर चलने वाले नियमों का पालन नहीं करते ओवर ब्रिज का प्रयोग नहीं करते । जिससे सड़क हादसे बहुत ही ज्यादा होते जा रहे हैं । एन.एस.एस. प्रभारी प्रो. खुशबू ने बताया की इस प्रकार की गतिविधियों में एन. एस.एस. स्वंसेवक समय- समय पर भाग लेते हैं | इस प्रकार की वर्कशॉपों का उदेश्य बच्चों में ज्ञान की वृद्धि करना है | एन.सी.सी. संयोजक डॉ. नरवीर ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए । इस कार्यक्रम में उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. माधवी, डॉ. अंजलि, प्रो. अश्वनी गुप्ता, टिंकू व गणेश उपस्थित रहे।

Comments