Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य कौंसिल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 11, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 11 दिसम्बर , आज स्थानीय भगतसिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीका राम सखुन सभागार में राज्य कौंसिल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय रहा ” डिजिटलाइजेशन, सोशल मीडिया । कार्यशाला की अध्यक्षता सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने की तथा संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य,जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया । इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के मुख्य वक्ता मुक्ति संघर्ष ( हिन्दी साप्ताहिक, दिल्ली ) के मुख्य सम्पादक श्री महेश राठी रहे। उन्होंने वर्तमान में प्रचलित “डिजिटलाईजेशन एवं सोशल मीडिया” पर विस्तार से चर्चा की। श्री महेश राठी ने कहा कि साप्ताहिक अखबार मुक्ति संघर्ष व न्यू एज मुख पत्रों को आम जनता में कैसे प्रसारित किया जाए । उन्होंने कहा कि आज सूचना प्रोद्योगिकी के युग में इस टेक्नोलॉजी का प्रयोग किये बिना हम अपनी पार्टी और उसके प्रचार प्रसार का काम तेजी से नहीं कर सकेंगे। इस लिए व्हाट्सएप, फेसबुक,यु -टयूब, ट्विटर व इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करते हुए तेज़ी से सूचना भेजने तथा प्राप्त करने का कार्य अति शीघ्र करके फायदा उठा सकते है। श्री महेश राठी ने विस्तार से रिपोर्ट बनाने, लिखने व काम करने के तरीके पर बुनियादी टिप्स के बारे में जानकारी दी । प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों ने लिखित में रिपोर्ट तैयार करने का प्रशिक्षण लिया। कार्यशाला में न्यू एज मुक्ति संघर्ष हरियाणा के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करके प्रतिभागियों को जोड़ा गया । जिला स्तर पर व राज्य स्तर पर सोशल मीडिया ग्रुप में भारी संख्या में आम जनता को
जोड़ने का निर्णय लिया गया।कार्यशाला में विशेष रूप से सर्व श्री राम रतन सैनी एडवोकेट सदस्य राज्य कार्यकारिणी एवं जिला सह सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी पानीपत, प्रदीप जिन्दल,रूपेश सैनी, भानु प्रताप सिंह, भुपेंद्र कश्यप, कृष्ण लाल सैनी, बिजेंद्र स्वामी, (सभी पानीपत),जिले सिंह पाल समोरा, डाक्टर रामेश्वर उपलाना, रामकरण,सुबे सिंह करनाल, राज्य सह सचिव श्री तिलक राज विनायक एडवोकेट, सरबजीत सिंह, मनोज पचेरवाल सिरसा, मनीराम बेल र खा,विजय सरोहा जींद,आर एन सिंह, मिथलेश कुमार फरीदाबाद, राज्य सह सचिव श्री सत्येन्द्र गिरी एडवोकेट गन्नौर आदि ने प्रशिक्षण कार्यशाला में चर्चा में शामिल रहे।

Comments