Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 22 अक्तूबर तक कुल 151796.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 22 अक्तूबर तक कुल 151796.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 22526.6 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1509 किस्म की 127636 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 1513.9 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 120 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 15223.7 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5278.8 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 7.4 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9937.5 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 5337.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 532.1 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 595 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4210 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 6166.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2799.1 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 3367.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 16454.9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 5670.9 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 88 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10682 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 14 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 32468.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5174.7 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 224.5 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 25 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 27044 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 76146 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3071 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 599 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 72395 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 81 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 148220.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 128790.7 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 10956.7 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 8473.4 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 15167.2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9944.9 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3922.3 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1300 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 5224.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4761्.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 462.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 5828.5 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 3155.1 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2673.4 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 15377.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10560.7 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4817 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 30834 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 27293.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा 1184.1 मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2356.4 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 75789 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 73075 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2714 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments