विजिट का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलना : अनिल मलिक
थ्योरी से प्रैक्टिकल तक: प्रियंका मेकओवर और सिज़र्स सैलून में ग्रामीण युवतियों ने जाना मॉडर्न ब्यूटी का ‘मंत्र’ : अनिल मलिक
पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षार्थियों ने किया आधुनिक सैलून का शैक्षणिक भ्रमण
BOL PANIPAT ,18 सितंबर। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच की 50 छात्राओं को शुक्रवार को शहर के तीन प्रमुख और आधुनिक सैलूनों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग के सफल मॉडल्स और लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स से रूबरू कराना था। उन्होंने वहा पर सौंदर्य उद्योग की बारीकियों को समझा।
विजिट के दौरान छात्राओं ने सबसे पहले प्रियंका मेकओवर में प्रशिक्षणार्थियों ने मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और एडवांस स्किन केयर के आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को देखा। यहां पर सैलून की मालिक प्रियंका ने प्रशिक्षार्थियों को मेकअप के बारे में और फेसिअल एक्सपर्ट लक्ष्मी शाही ने आधुनिक फेसिअल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की और उन्होंने बताया की हमने भी पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से ही ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखा है और प्रियंका मेकओवर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और आधुनिक मेकअप टूल्स के लिए जाना जाता है, जहाँ छात्राओं ने देखा कि कैसे एक प्रोफेशनल स्टूडियो संचालित किया जाता है।
इसके पश्चात, छात्राओं ने सिज़र्स सैलून का भ्रमण किया। यहाँ संचालक स्नेहा और उनकी टीम ने प्रोफेशनल हेयर कटिंग, हेयर स्टाइल ,मैनीक्योर-पेडीक्योर और हाई-एंड फेशियल तकनीकों का प्रदर्शन किया। छात्राओं को यहाँ उपयोग होने वाली लेटेस्ट मशीनों और सैलून मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए, जो उनके भविष्य के स्वरोजगार के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।
आखिर में ‘मॉडर्न एंड क्लासी सैलून पर विजिट की गयी जहा पर हयड्रा फेसियल की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी गयी और संचालक जावेद द्वारा सैलून को कैसे अपना रोजगार बनाया जा सकता है इसके बारे में सलाह दी गयी
संस्थान के सहायक अनिल मलिक ने बताया कि इस तरह की विजिट का मुख्य उद्देश्य किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलना है, ताकि ये युवतियां अपना स्वयं का रोजगार शुरू करते समय आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें और उन्होंने प्रियंका मेकओवर और मॉडर्न एंड क्लासी के प्रबंधकों प्रियंका और जावेद का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जिन्होंने छात्राओं को अपना बहुमूल्य समय और तकनीकी ज्ञान प्रदान किया।र विजिट के दौरान सैलून विशेषज्ञों ने छात्राओं को ग्राहकों से बातचीत करने के तरीके, स्वच्छता के मानकों और बाजार में चल रहे लेटेस्ट ब्यूटी ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी।इन दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से छात्राओं को यह समझने में मदद मिली कि कैसे गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के दम पर सौंदर्य के क्षेत्र में एक सफल ब्रांड बनाया जा सकता है।
प्रशिक्षार्थियों ने इस अनुभव को बेहद प्रेरणादायक व अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि सैलून प्रबंधन और नई मशीनों के उपयोग को समझने में काफी मदद मिली है और इन टॉप सैलूनों की कार्यप्रणाली को देखकर उन्हें अपना खुद का काम शुरू करने के लिए नई दिशा मिली है।
इस विजिट में संस्थान से सहायक अनिल मलिक , प्रशिक्षण बैच के 50 प्रशिक्षार्थी , सर्वयेर नीलम , प्रियंका मेकओवर प्रबंधक प्रियंका और मॉडर्न एंड क्लासी के प्रबंधक जावेद सिज़र्स सैलून के प्रबंधक स्नेहा व उनकी टीम मौजूद रही

Comments