जिला की विभिन्न मंंडियों में 10 नवम्बर तक कुल 270592.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT : 11 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 10 नवम्बर तक कुल 270592.1 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 25011.1 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1509 किस्म की 143517.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 86137 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 15927 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 17458 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5839 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1362 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10049 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 208 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 15775.9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 576.9 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 9836 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 585 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4778 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 12918.9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3211.9 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 3664 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 5423 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 620 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 54389.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 6422.6 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 22669 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 14465 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 10833 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 50026.7 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5174.7 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 12811 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 2496 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 29545 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 120023 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3786 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 34036 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 81016 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 1185 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 266575.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 244982 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 12119.9 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 9473.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 17035.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 11619 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4343 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1073.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 15504.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 14964 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 540.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 12604.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9707 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2897.8 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 53287 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 47603 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5684 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 48773.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 44852 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा 1205 मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2716.4 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 119371 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 116237 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3134 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments