जिला खेल कूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने किया अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन.
BOL PANIPAT , 4 मार्च। शिवाजी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि प्रतियोगिता का उदेश्य महिलाओं में खेल कूद की भावना पैदा करना व महिला एवं बाल विकास विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत करवाना प्रमुख था। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को क्रमश: 4100, 3100 व 2100 रूपये देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 किलो मीटर साईकिल रेस में निक्की प्रथम, आशा जागलान द्वितीय व सोनिया तृतीय स्थान पर रही। 300 मीटर की दौड़ में प्रथम मन्नू, द्वितीय कोमल व तृतीय अंजली रही। 400 मीटर दौड में प्रेरणा प्रथम, रितिका द्वितीय व अंतिमा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड में सुमन प्रथम, बलकेश द्वितीय व कविता तृतीय स्थान पर रही। आलू चम्मच रेस में रोशनी प्रथम, सुनीता द्वितीय व कमलेश तृतीय स्थान पर रही। मटका रेस में अनीता प्रथम, सुनीता द्वितीय व एक अन्य सुनीता तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को मौके पर पारितोषित देकर सम्मानित किया गया।

Comments