Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 20 अक्तूबर तक कुल 80483 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 20 अक्तूबर तक कुल 80483 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 12866 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1981 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 61651 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 2941 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 12471 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 6112 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान 50 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 6309 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 2621 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 43 मीट्रिक टन, कोमन 15 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 425 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 2138 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।  इसराना मंडी में कुल 2653 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 1289 मीट्रिक टन और कोमन 672 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 11663 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3526 मीट्रिक टन, कोमन 706 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 98 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7333 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 17721 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2152 मीट्रिक टन, कोमन 350 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 406 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 14813 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 33237 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 722 मीट्रिक टन, कोमन 220 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1894 मीट्रिक टन, मुच्छल 44 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 30357 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल 117 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 22 मीट्रिक टन, कोमन 18 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 68 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 80483 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 64636 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 10096 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 60 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 5691 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 12471 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6359 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6112 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 2621 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2563 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 58 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 11584 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7431 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 983 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 3170 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 17800 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 15219 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 60 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 2521 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 33237 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 32295 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 942 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 117 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 77 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 40 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 2653 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 1961 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। 

Comments