Saturday, October 24, 2026
Newspaper and Magzine


आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जिला प्रशासन सख्त.विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने किए अटल सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 9 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान के दिशानिर्देश पर सोमवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के विभिन्न अटल सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया और वहां पर बनाए जा रहे आयुष्मान चिरायु कार्डो का जायजा लिया।
उपायुक्त सुशील सारवान ने निर्देश दिए हैं कि जिलाभर में जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं उनके निरीक्षण सहित सम्बंधित जानकारी सभी तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट एसडीएम पानीपत को सौंपेंगे। इसी प्रकार सभी खण्डों के बीडीपीओ अपने क्षेत्र की जानकारी डीडीपीओ को सौंपेंगे।
डीआईओ व जिला सूचना नागरिक एवं संसाधन विभाग के प्रबंधक आयुष्मान कार्डो को लेकर अपने क्षेत्र की जानकारी जिला नगराधीश को सौंपेंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना केन्द्र व प्रदेश सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन कार्डो के माध्यम से व्यक्ति अपना 5 लाख रूपये तक की राशि का ईलाज करवा सकता है।

Comments